#बस्ती_न्यूज
जेष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को मुंडेरवा में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंडेरवा महादेवा मार्ग और बस्ती कांटे मार्ग पर शरबत, पूड़ी-सब्जी और नुक्ती का वितरण किया गया। मुंडेरवा महादेवा मार्ग पर तीन स्थानों पर और बस्ती कांटे मार्ग पर चार स्थानों पर यह प्रसाद बांटा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते पर, मुंडेरवा-महादेवा मार्ग के किनारे, मलखा टी स्टॉल और बरमबाबा मंदिर के पास स्टॉल लगाकर शरबत और प्रसाद वितरित किया गया। कस्बे में चीनीमिल गेट, जगदीशपुर, पुराने थाने के पास और गन्ना विकास इंटर कॉलेज के पास भी वितरण स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के ए.सीएमओ वीके शुक्ल भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा पहुंचे। उन्होंने केंद्र के डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा में जेष्ठ के पांचवें मंगलवार पर भंडारा:कई स्थानों पर हुआ प्रसाद और शरबत का वितरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












