HomeHealth & Fitnessलंदन में नमस्ते भारत पत्रिका का लोकार्पण

लंदन में नमस्ते भारत पत्रिका का लोकार्पण

अंबेडकरनगर। लंदन में नमस्ते भारत पत्रिका का सफल लोकार्पण हुआ। जिसमें लंदन, ब्रिटेन के साथ-साथ भारत, बेल्जियम और अमेरिका के कई हिस्सों से लगभग 250 लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंचे।
इस दौरान भारत से करीब 80  लोग पहुँचे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे अंबेडकर नगर जिले के कटेहरी निवासी वरिष्ठ समाज सेवी बजरंग बली चौबे और विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व कमिश्नर फैजाबाद डॉ० कमल टावरी उपस्थित थे। 
लंदन के जन प्रतिनिधियों में हर्टफोर्डशायर शहर की मेयर परवीन रानी , पूर्व सांसद वीरेन्द्र शर्मा  एवं अन्य काउंसलर भी उपस्थित थें।
इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था जिसमें कवियों की कविताओं ने लोगों के मन को मोह लिया।
लोगों ने नमस्ते भारत पत्रिका के लिए संपादक आशीष मिश्र की विशेष  सराहना की जिनके अथक प्रयासों से यह पत्रिका मूर्तरूप ले सकी।
श्री चौबे ने कहा कि इस पत्रिका का उद्देश्य ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों को अपनी हिंदी भाषा से जुड़े रहने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular