#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की आदर्श नगर पंचायत मुंडेरवा के शहीद बद्री प्रसाद नगर में नगर पंचायत गठन के लगभग पांच वर्ष बाद भी लोगों को शहरी बिजली सुविधा का लाभ नहीं मिल सका है। हालात यह हैं कि हाल ही में लगाए गए बिजली के पोल और तार आंधी में टूटकर गिर गए, जिससे इलाके में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और लोगों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार, लगभग एक वर्ष पूर्व मंझरिया गांव से अलग नई लाइन बिछाने के लिए सीमेंट के पोल लगाए गए थे। इस वर्ष अप्रैल–मई में इन पोलों पर तार खींचे गए, लेकिन 14 मई को आई तेज आंधी के कारण कई पोल टूटकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद से बिजली आपूर्ति और ढांचा दोनों ही प्रभावित हैं। एक महीने से अधिक से पड़ा है क्षतिग्रस्त ढांचा स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना को एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो टूटे पोल हटाए गए हैं और न ही तारों की मरम्मत की गई है। तार सड़क किनारे बिखरे पड़े हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वार्ड के लोगों रामसजीवन, आशीष, रामअज्ञा, शंकर प्रसाद, सुभाष चंद्र, अमित, विजय, राजकपूर, भोला, मिथलेश्वर, राजमणी और रामजी सहित अन्य ने बताया कि जिस स्थान पर पोल टूटा है, उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही है। ऐसे में यदि तार आपस में सट गए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अधिकारियों ने दिया आश्वासन इस मामले में नगर अधिकारी कीर्ति सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को सूचना देकर जल्द मरम्मत कराई जाएगी और लोगों को शहरी बिजली उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। वहीं जेई नादिर हुसैन ने बताया कि यह लाइन अभी ठेकेदार द्वारा बनाई गई है और विभाग को हैंडओवर नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए इसे जल्द दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शहरी बिजली व्यवस्था अधर में, टूटे पोल बने खतरा:मुंडेरवा में आंधी में क्षतिग्रस्त लाइन के बाद भी नहीं हुई मरम्मत, हजारों परिवार परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












