Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सावन के दूसरे सोमवार बाबा जागेश्वर नाथ धाम में उमड़ा:बस्ती के तिलकपुर...

सावन के दूसरे सोमवार बाबा जागेश्वर नाथ धाम में उमड़ा:बस्ती के तिलकपुर गांव में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित तिलकपुर गांव में बाबा जागेश्वर नाथ धाम पर सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर प्रांगण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। जल चढ़ाने आए श्रद्धालु अशोक तिवारी ने बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं, मंदिर आईं प्रिया गुप्ता ने जानकारी दी कि लोग हर सोमवार को यहां जल चढ़ाने आते हैं और यह स्थान क्षेत्र में गहरी आस्था का केंद्र है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां हर सोमवार को लाखों श्रद्धालु दर्शन करते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम भी तैनात की गई थी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी तरह सतर्क रही, ताकि किसी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत सहायता मुहैया कराई जा सके। प्रशासन की इस चाक-चौबंद व्यवस्था से श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की और शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन का लाभ उठाया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments