Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हत्या के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में खेसरहा पुलिस ने की...

हत्या के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर में खेसरहा पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय भेजा


सिद्धार्थनगर में खेसरहा पुलिस ने गुरुवार को हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बाँसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान चलाया जा रहा था। थाना खेसरहा में बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अजहर हुसैन पुत्र नबी हुसैन को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। अजहर हुसैन दुबाई, थाना खेसरहा सिद्धार्थनगर का निवासी है। उसे बांसी-बेलौहा मार्ग स्थित सोरवा माफी मोड़ से पकड़ा गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, कांस्टेबल चंदन सिंह, रि0आ0 आवेश यादव और रि0आ0 मनमोहन शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments