Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरैया आसरा आवास में दो बुजुर्ग 15 दिन से फंसे:गंभीर हालत में...

हरैया आसरा आवास में दो बुजुर्ग 15 दिन से फंसे:गंभीर हालत में मिले, ‘सेवा समर्पण भाव’ ने किया रेस्क्यू

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में हरैया बाजार स्थित आसरा आवास से दो बुजुर्गों को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया है। ये दोनों बुजुर्ग पिछले 15 दिनों से बिना अन्न-जल के जीवन-मौत से जूझ रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे, सामाजिक संगठन ‘सेवा समर्पण भाव’ की टीम ने स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीम के साथ मिलकर उन्हें बचाया। आसरा आवास के दो अलग-अलग कमरों में एक बुजुर्ग पुरुष (आवास संख्या 3 में) और एक वृद्ध महिला (एफ-ब्लॉक के भूतल के पहले कमरे में) अत्यंत दयनीय स्थिति में पाए गए। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोनों बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ थे और कई दिनों से बिस्तर पर ही थे। भूख और प्यास के कारण उनकी शारीरिक स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी थी। सामाजिक संगठन ‘सेवा समर्पण भाव’ के सेवादार दिलीप पांडे को बीती रात बुजुर्ग मूलचंद के बारे में सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची, तो उन्हें एक और वृद्ध महिला भी गंभीर हालत में मिलीं। इसके बाद सेवादार उमंग पांडे और योगेश कसेरा, पुलिसकर्मी धर्मेंद्र कुमार यादव तथा सीएचसी हरैया के अधीक्षक डॉ. अभय सिंह एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने बंद दरवाजों को खोलकर दोनों बुजुर्गों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरैया में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पीड़ित बुजुर्ग पुरुष की पहचान मूलचंद पांडे (निवासी: शक्तिपुर, थाना छावनी) के रूप में हुई है। वृद्ध महिला की पहचान सीमा के रूप में हुई है, जो थाना क्षेत्र के मृतक दिलीप की पत्नी बताई जा रही हैं। दोनों के परिजनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और उनकी तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने ‘सेवा समर्पण भाव’ और प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments