Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहादुरपुर की युवती कृषि प्राविधिक सहायक अधिकारी बनीं:विधायक ने आवास पर पहुंचकर...

बहादुरपुर की युवती कृषि प्राविधिक सहायक अधिकारी बनीं:विधायक ने आवास पर पहुंचकर किया सम्मानित

#बस्ती_न्यूज

बहादुरपुर विकास क्षेत्र के बबूरहिया गांव निवासी राम सुरेश चौधरी की पुत्री साधना वर्मा का कृषि प्राविधिक सहायक अधिकारी पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर महादेवा विधायक दूधराम ने उनके आवास पहुंचकर साधना वर्मा को सम्मानित किया। विधायक ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। विधायक दूधराम ने इस अवसर पर कहा कि साधना वर्मा की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विधायक ने साधना के परिवार को भी बधाई देते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण समाज की प्रगति का आधार है। इस सम्मान समारोह में शेषराम चौधरी, रमेश चौधरी, रानू गौतम, ग्राम प्रधान पवन कनौजिया, सी.पी. चौधरी, किशन लाल चौधरी, सुनील प्रधान और समाजसेवी पवन चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने साधना वर्मा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments