HomeHealth & Fitnessपतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों से 1000़ आवेदन, 50 संन्यासी...

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी में 16 राज्यों से 1000़ आवेदन, 50 संन्यासी भी देंगे साक्षात्कार

हरिद्वार। पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी को लेकर देशभर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित 16 राज्यों के 1000 से अधिक अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं।

खास बात यह है कि इस बार पतंजलि योगपीठ के लगभग 50 संन्यासी भी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेंगे और 18 जुलाई को आयोजित इंटरव्यू प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।

योगगुरु स्वामी रामदेव ने घोषणा की है कि जिन अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत के दम पर यूपीएससी या पीसीएस की प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा पास की हो, लेकिन दो या अधिक प्रयासों के बावजूद इंटरव्यू में सफलता नहीं मिली हो, वे भी अकादमी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे योग्य अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण, आवास और भोजन का पूरा खर्च पतंजलि योगपीठ वहन करेगा।

अकादमी में यूपीएससी के साथ-साथ पीसीएस परीक्षाओं की भी उच्च स्तरीय तैयारी कराई जाएगी। बीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।

15 से 17 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उत्तर लेखन, व्यक्तित्व विकास, प्रशासनिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता, योग, प्राणायाम, ध्यान और भारतीय जीवन मूल्यों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद 18 जुलाई को इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

21 जुलाई से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं
इंटरव्यू में चयनित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 21 जुलाई से शुरू होंगी। दो वर्षीय पूर्णतः आवासीय फाउंडेशन कोर्स के तहत पहले छह महीने बेसिक फाउंडेशन, अगले एक वर्ष एडवांस अध्ययन और अंतिम छह महीने रिवीजन एवं टेस्ट सीरीज के माध्यम से वर्ष 2028 की यूपीएससी एवं पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

अवध ओझा के नेतृत्व में मिलेगा मार्गदर्शन
अकादमी के अध्यक्ष अवध ओझा के नेतृत्व में देश के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी मेंटर्स विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। अर्थशास्त्र के लिए नमन जैन तथा भूगोल एवं पर्यावरण विषय के लिए चंद्रमौली चौधरी सहित कई विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी। अकादमी के संरक्षक एन.पी. सिंह तथा सचिव प्रो. मयंक हैं।

मार्गदर्शक मंडल में अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी
विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए अकादमी में विशेष मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया है।

इसमें योगेन्द्र नारायण, बलविंदर कुमार, आनंद कुमार और श्रीनिवास वरखेड़ी सहित कई सेवानिवृत्त प्।ै, प्च्ै अधिकारी और वरिष्ठ शिक्षाविद् शामिल हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई
अभ्यर्थी 14 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को 14 जुलाई की शाम 5 बजे तक पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार पहुंचना अनिवार्य होगा।

इसके बाद 15 से 17 जुलाई तक आवासीय प्रशिक्षण और 18 जुलाई को इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 21 जुलाई से प्रारंभ होंगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments