रामपुर:रविवार 03 मई को थाना स्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गौकशी करने के उद्देश्य से ग्राम रहमतगंज के रास्ते पर अपनी मोटर साइकिल लेकर खडा है और निराश्रित घूमने वाले गौवंशीय पशुओं का वध करके उनका मांस बेचने की फिराक में है,जो पहले भी कई बार गौवंशीय अपराधो मे शामिल रह चुका है।पुलिस टीम के उक्त स्थान पर पहुंचने पर एक व्यक्ति ने मोटर साइकिल से उतरकर पास में स्थित झाडियों की ओर भागते हुये पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अकरम उर्फ कालिया पुत्र रहीस उर्फ रईस निवासी वार्ड नं0 20 मोहल्ला रसूलपुर थाना स्वार जनपद रामपुर दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस व एक बजाज की मोटर साइकिल एंव पशु काटने के उपकरण) बरामद हुये।घायल अभियुक्त अकरम उर्फ कालिया उपरोक्त को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्वार पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अकरम उर्फ कालिया उपरोक्त पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से गौकशी के मुक़दमे दर्ज हैं।












