नवाबगंज, बहराइच में सोमवार शाम को नेटवर्क की समस्या को लेकर उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले लगभग एक महीने से जिओ टावर में नेटवर्क लगातार गायब रहता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार, जिओ टावर में नेटवर्क तभी उपलब्ध होता है जब विद्युत आपूर्ति चालू रहती है। बिजली न होने पर नेटवर्क पूरी तरह से गायब हो जाता है। इस स्थिति के कारण उन्हें संचार संबंधी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में आमिर इलाही, रेहान, अशफाक, जुहैन और अक्षय सहित कई अन्य उपभोक्ता शामिल थे। उन्होंने सुचारू रूप से नेटवर्क सेवा बहाल करने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि नेटवर्क समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी सिम अन्य कंपनियों में पोर्ट करवा लेंगे। जब नवाबगंज कस्बे में जिओ टावर की देखभाल कर रहे कर्मचारी अमन कुमार से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उनका काम केवल टावर की देखरेख करना है। उन्होंने नेटवर्क गायब रहने के कारण के लिए जिले में बैठे कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी।
नवाबगंज में नेटवर्क गायब, उपभोक्ताओं का प्रदर्शन:बिजली न होने से नेटवर्क प्रभावित; सिम बदलने की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












