Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल:गांव में मामूली विवाद के...

बहराइच में दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल:गांव में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट, रॉड से किया हमला


बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनगोंडा गांव में सोमवार देर शाम मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव निवासी रामहेत तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी विपक्षी पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए वहां आ गए। आरोप है कि जान बचाने के लिए घर के अंदर जाने के बावजूद हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज के अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्रा ने बताया कि एक पक्ष से अनूप तिवारी (18), दुर्गेश तिवारी (21), रवि तिवारी (26) और रामहेत तिवारी (52) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से मुन्नी, शबनम, मुसे अली, असगर, कल्लू, गुड्डी और सकीना को भी चोटें आई हैं। इन सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार दुबे ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments