Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पारिवारिक विवाद में महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, VIDEO:श्रावस्ती मे लोग बोले-...

पारिवारिक विवाद में महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, VIDEO:श्रावस्ती मे लोग बोले- शौचालय को लेकर हुई थी कहासुनी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा


श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के विशुनपुर लोहटी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला पारिवारिक विवाद के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महिला गांव निवासी अर्जुन उर्फ़ रामसूरत की पत्नी बताई जा रही जिसके परिवार में शौचालय की व्यवस्था को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी धीरे-धीरे एक गंभीर नाराजगी में बदल गई। इसी तनाव के दौरान महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर गाँव मे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद महिला को धीरे-धीरे टावर से सुरक्षित रूप से नीचे उतार लिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का कारण सामने आया है। हालांकि, विवाद के सटीक कारणों और परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाले पारिवारिक तनाव की स्थिति की ओर भी ध्यान आकर्षित करती है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments