सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र में सोमवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण मरवटिया महुलानी पावर हाउस के अंतर्गत 11 हजार वोल्ट का एक बिजली पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे मरवटिया फीडर से जुड़े ग्राम शिवगुलाम मंझरिया और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, तेज हवा और बारिश के कारण यह पोल अचानक धराशायी हो गया। पोल गिरने से न केवल बिजली गुल हो गई, बल्कि सड़क पर गिरे तारों के कारण राहगीरों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल लाइन बंद कर दी। ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में ऐसी घटनाओं से जनहानि की आशंका व्यक्त करते हुए विभाग से जल्द से जल्द नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि आंधी-तूफान और बारिश के कारण शिवगुलाम मंझरिया गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन का एक पोल क्षतिग्रस्त होकर गिरा है। उन्होंने जानकारी दी कि विभागीय टीम को मौके पर भेज दिया गया है और क्षतिग्रस्त पोल को बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं और जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
आंधी से 11 हजार वोल्ट का पोल गिरा:सिद्धार्थनगर में बिजली आपूर्ति बाधित, विभाग मरम्मत में जुटा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












