बहराइच में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र 283 नानपारा के ब्लॉक परिसर बलहा में ‘समेकित जन-कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान’ के तहत जन कल्याण एवं स्वास्थ्य मेले का दूसरा दिन था। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों पर सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही थी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर बीजेपी प्रकोष्ठ के जिला पिछड़ा मोर्चा के कृपा राम वर्मा, अरविंद चौधरी, इंद्रसेन वर्मा, दिनेश वर्मा, पंकज सिंह, अवध राम शुक्ला, अमित पाण्डेय, अशोक वर्मा और संजय वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे:बहराइच के बलहा में जन कल्याण शिविर, प्रमुख ने स्टॉल देखे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












