खेसरहा क्षेत्र में बेलैख से धमौरा छपवा तक 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का नवनिर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए थे और कई स्थानों पर यह पूरी तरह उखड़ गई थी। विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता था। बाइक सवारों, स्कूली बच्चों और मरीजों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती थी। ग्रामीणों के अनुसार, खराब सड़क के कारण वाहन अक्सर गड्ढों में फंस जाते थे, जिससे यातायात बाधित होता था और जाम की स्थिति बन जाती थी। इस मार्ग के निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में राहत की भावना है। नवनिर्माण के बाद बेलैख, धमौरा छपवा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुविधा मिल सकेगी। इससे यात्रा आसान होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि वर्षों से चली आ रही यह समस्या स्थायी रूप से हल हो सके। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पर खुशी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग का आभार जताया है।
सिद्धार्थनगर में 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर:बेलैख-धमौरा छपवा मार्ग के नवनिर्माण से राहगीरों को मिलेगी राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












