नेपाल के प्युठान जिले में भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी जीप खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक मासूम बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। महराजगंज से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 वर्षीय काव्या मौर्या और 30 वर्षीय निर्मला मौर्या की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जीप स्वर्गद्वारी मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 के टाकुरा क्षेत्र में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और जीप करीब 85 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। घायल 20 यात्रियों को तत्काल लुम्बिनी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान निर्मला मौर्या ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती घायलों में से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है। सभी घायल उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। डीएसपी दिपेश बस्याल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तकनीकी खराबी या ढलान पर वाहन का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है, वहीं घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नेपाल में तीर्थयात्रियों की जीप खाई में गिरी:मासूम समेत 2 की मौत, 7 की हालत गंभीर; महराजगंज के भारतीय तीर्थयात्री स्वर्गद्वारी जा रहे थे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












