Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में 2100 महिलाएं सामूहिक सोहर गाकर बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड:गिनीज बुक में...

बस्ती में 2100 महिलाएं सामूहिक सोहर गाकर बनाएंगी वर्ल्ड रिकॉर्ड:गिनीज बुक में दर्ज होगा इवेंट, ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी पूरी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती शहर के अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह परिसर में 25 मई को एक सांस्कृतिक आयोजन होगा। पहल संस्था द्वारा आयोजित “राम जी का सोहर” कार्यक्रम में 2100 महिलाएं एक साथ सामूहिक सोहर गायन करेंगी। संस्था का दावा है कि यह आयोजन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को महिलाओं ने सामूहिक अभ्यास किया, जिससे पूरा परिसर राम जी के मंगल गीतों और सोहर की स्वर लहरियों से गूंज उठा। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पहल संस्था के संस्थापक मनीष मिश्रा ने बताया कि यह दिन बस्ती के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों का उत्साह ही इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है। उनके भाव और ऊर्जा को देखकर कोई भी संस्था इस रिकॉर्ड को दर्ज करने से खुद को नहीं रोक पाएगी। मिश्रा ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने बताया कि संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है और आने वाले समय में हजारों महिलाएं अपने दम पर रोजगार से जुड़कर नया इतिहास रचेंगी। संस्था के जेडी मिश्रा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बस्ती की जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जितना अधिक जनसमर्थन मिलेगा, आयोजन उतना ही भव्य और सफल होगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments