डुमरियागंज के भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा और बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 227 मरीजों का इलाज कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मरीजों को खांसी, गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द और त्वचा रोगों जैसी समस्याओं के लिए उपचार मिला। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 37 मरीजों का इलाज किया, जबकि पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 39 मरीजों को देखा। पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने 43 मरीजों, पीएचसी कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 30 मरीजों और पीएचसी बिस्कोहर में डॉ. एस.सी. शर्मा ने सर्वाधिक 78 मरीजों को निःशुल्क दवाएं प्रदान कीं। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी सोहना, कोहडौरा और बिस्कोहर पहुंचकर स्वास्थ्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी और अन्य सहयोगी कर्मचारी उपस्थित मिले और उनका कार्य संतोषजनक पाया गया। अधीक्षक ने चिकित्साधिकारियों और फार्मासिस्टों को निर्देशित किया कि आवश्यक दवा सूची के अनुसार सभी दवाओं की उपलब्धता अस्पतालों में सुनिश्चित की जाए। डॉ. ओझा ने आम जनता को मौसम के तापमान को देखते हुए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी। उन्होंने पूरे आस्तीन के कपड़े पहनने, अधिक से अधिक नींबू युक्त शुद्ध पेयजल और ओआरएस युक्त पेयजल का इस्तेमाल करने तथा तरबूज, खरबूज, खीरा और ककड़ी को भोजन में शामिल करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर पी.एन. तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, त्रिशूलदर्द चतुर्वेदी, धीरज राय, अखिलेश तिवारी, विनय किशोर और मनोज मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
भनवापुर के जन आरोग्य मेले में 227 मरीजों का इलाज:पीएचसी बिजौरा, तरहर सहित कई जगहों पर हुआ आयोजन, निःशुल्क दवाएं प्रदान कीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












