HomeHealth & Fitnessशेखूपुर मेरी जन्म भूमि और बदायूं मेरी कर्मभूमि: पूर्व मंत्री आबिद रज़ा

शेखूपुर मेरी जन्म भूमि और बदायूं मेरी कर्मभूमि: पूर्व मंत्री आबिद रज़ा

 

बदायूं। समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर् विधानसभा के ग्राम सकरी जंगल,मचलई , नैथू, खिरीया रहलू, इसलामगंज  रहीमउद्दीन नगर, बाराचिर्राह   में पीडीए के प्रचार के लिए जनसभाएं की, इस दौरान ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा का स्वागत किया।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा  शेखूपुर मेरी जन्म भूमि है और बदायूं मेरी कर्मभूमि है मैं शेखूपुर विधानसभा के ककराला कस्बा में ही पैदा हुआ हूं उन्होंने कहा हम पूरे शेखूपुर विधानसभा में पीडीए का प्रचार करने निकले हैं। 2027 में हर हाल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। रही बात आपकी टूटी सड़कों की 2027 के बाद आपके इलाके में ऐतिहासिक विकास होगा। कोई सड़क टूटी नहीं रहेगी। इस मौके पर धर्मवीर जाटव, श्याम सिंह जाटव, मैकू जाटव, दलवीर यादव, बदन सिंह यादव, अमन यादव, हर्षित यादव, सुनील यादव, मेघ सिंह शाक्य, लाल सिह शाक्य, फौजी शाक्य, रिजवान अंसारी, दिलशाद अंसारी, ज़ाहिद अंसारी, डॉक्टर दिलशाद अंसारी, डॉक्टर हाशिम अंसारी, अकील खान, रिंकू, नफीस अहमद अंसारी, जमील अंसारी, आस मोहम्मद, आकिल नबी, नबी हसन अंसारी, डॉक्टर नबी अहमद सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments