Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सम्पूर्ण समाधान दिवस में 5 मामले निपटे:बहराइच में DM अक्षय त्रिपाठी की...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 5 मामले निपटे:बहराइच में DM अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजन, 66 शिकायतें आईं


बहराइच में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की कड़ी में आज तहसील सदर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान तहसील सदर में कुल 66 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निस्तारण की कार्यवाही ऐसी हो जिससे फरियादी संतुष्ट हो सकें। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ और थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए गए। मिहींपुरवा में 87 में से 2, कैसरगंज में 118 में से 12, पयागपुर में 118 में से 7, महसी में 102 में से 5, तथा नानपारा तहसील में 66 प्रार्थना-पत्रों में से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments