Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में उमस भरी गर्मी के बाद बारिश:शोहरतगढ़ में आंधी से अफरातफरी,...

शोहरतगढ़ में उमस भरी गर्मी के बाद बारिश:शोहरतगढ़ में आंधी से अफरातफरी, बिजली आपूर्ति बाधित


शोहरतगढ़ और आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। हालांकि, अचानक आई आंधी और बारिश के कारण लोग बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। तेज आंधी के कारण नेशनल हाईवे 730 पर भी आवागमन प्रभावित हुआ। अंधेरा छा जाने से वाहन चालकों को रुकना पड़ा और वे बारिश व आंधी के थमने का इंतजार करते रहे। लगभग आधे घंटे तक चली बारिश और हवा के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आंधी का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। नेशनल हाईवे पर भरौली अमन तिराहा के पास एक पेड़ की डाल टूटकर बिजली के तारों पर गिर गई। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय किसानों ने इस बारिश को खेती के लिए फायदेमंद बताया है। किसान अरुण मिश्रा, मुख्तार अहमद, मुस्ताक अहमद, अब्दुल सबूर, मोहम्मद यूनुस और विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बारिश से कृषि भूमि को ठंडक मिलेगी। इससे जून माह में धान की नर्सरी डालने में किसानों को आसानी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments