#बस्ती_न्यूज
बस्ती में कई थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच बस्ती पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाले एक सोनार को गिरफ्तार कर चोरी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य का गला हुआ सोना, सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। 25 ग्राम गला हुआ सोना और नकदी बरामद पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 25 ग्राम गला हुआ सोना बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3.67 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण, 30,500 रुपये नकद और चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पूछताछ में खुलीं कई वारदातें पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नगर, हर्रैया और पैकोलिया थाना क्षेत्रों सहित चार चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी कर माल को आगे बेचने की बात भी कबूल की है। मंदिर भी नहीं छोड़ा, चांदी का मुकुट चोरी करने की बात कबूली जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने हर्रैया थाना क्षेत्र के एक मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी किया था। इसके अलावा कई घरों से जेवरात और नकदी चोरी कर उसे ठिकाने लगाने की बात भी सामने आई है। चोरी का माल खरीदने वाला सोनार भी गिरफ्त में पुलिस ने मामले में उस सोनार को भी गिरफ्तार किया है, जिस पर चोरी का माल खरीदने और उसे गलाकर पहचान मिटाने का आरोप है। पुलिस का मानना है कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद माल को बाजार तक पहुंचाने में यह कड़ी अहम भूमिका निभा रही थी। गिरोह का एक सदस्य पहले से जेल में पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस गिरोह का एक अन्य सदस्य पहले से जेल में बंद है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य घटनाओं की भी जांच शुरू पूरे मामले का खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर जिले और आसपास की अन्य चोरी की घटनाओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि आगे और खुलासे हो सकते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती पुलिस ने खोला चोरी का नेटवर्क:चोर और माल खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












