Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी में NHAI-IRB की लापरवाही से हादसा, मजदूर की मौत:डीसीएम ने हाईवे...

छावनी में NHAI-IRB की लापरवाही से हादसा, मजदूर की मौत:डीसीएम ने हाईवे पर पैचिंग कर रहे मजदूरों को रौंदा, दो घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क मरम्मत कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में मिर्जापुर निवासी एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कथित तौर पर NHAI और IRB की लापरवाही के कारण हुई। मरम्मत कार्य बिना किसी बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड के चल रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने उनसे सबक नहीं लिया। मृतक मजदूर की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। घायलों में राजस्थान के भरतपुर निवासी इंजीनियर कृष्णा और मजदूर अश्विनी शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अयोध्या के अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने इंजीनियर कृष्णा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। मजदूर अश्विनी का उपचार अयोध्या में जारी है। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। लखनऊ से गोरखपुर तक हाईवे के रखरखाव और टोल राजस्व का काम IRB को सौंपा गया है। इस घटना के बाद NHAI अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments