श्रावस्ती।अमरेंद्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी मैदान में आयोजित अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता के द्वितीय मुकाबले में 62वीं वाहिनी, भिनगा एवं 42वीं वाहिनी, नानपारा के मध्य रोमांचक मैच खेला गया।कड़े मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। निर्धारित समय तक चले मुकाबले में 62वीं वाहिनी, भिनगा ने 42वीं वाहिनी, नानपारा को 4–2 के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच के दौरान उपस्थित अधिकारियों
एवं जवानों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।इस अवसर पर कमांडेंट श्री अमरेंद्र कुमार वरुण ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ जवानों में शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा आपसी समन्वय विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में 62वीं वाहिनी ने 42वीं वाहिनी को हराकर दर्ज की शानदार जीत
RELATED ARTICLES












