HomeUncategorizedथाना मल्हीपुर में दबंग ने सादे कागज पर ग्रामीणों के अंगूठे लगवाकर...

थाना मल्हीपुर में दबंग ने सादे कागज पर ग्रामीणों के अंगूठे लगवाकर रची साजिश, रोजगार सेवक को फंसाने का फर्जीवाड़ा बेनकाब ​

बौखलाए दबंग ने दलित रोजगार सेवक के घर घुसकर दी जान से मारने की धमकी, जातिसूचक गालियां दीं
​थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर कोठी का मामला, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

श्रावस्ती।थाना मल्हीपुर अंतर्गत लक्ष्मणपुर कोठी गांव में एक दबंग द्वारा ग्रामीणों को धोखे में रखकर उनके हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान का दुरुपयोग करने और एक दलित ग्राम रोजगार सेवक को फर्जी केस में फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग की जांच में साजिश का पर्दाफाश होने के बाद बौखलाए दबंग ने पीड़ित के घर में घुसकर जातिसूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित रोजगार सेवक ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है।
​पैमाइश के नाम पर सादे कागज पर लिए थे अंगूठे
​पीड़ित पवन कुमार पुत्र मोहन लाल, जो ग्राम लक्ष्मणपुर कोठी के निवासी हैं और संविदा पर ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही रहने वाला लालजी यादव पुत्र केशवराम एक दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। लालजी की पत्नी वर्ष 2015 से 2021 तक ग्राम प्रधान थीं। उस दौरान लालजी ने गांव के सीधे-साधे और अनपढ़ लोगों को चकमार्ग की पैमाइश कराने का झांसा देकर सादे कागजों पर उनके दस्तखत और अंगूठे के निशान ले लिए थे।
​वन विभाग में की थी झूठी शिकायत, जांच में खुली पोल
​पुरानी रंजिश के चलते लालजी यादव ने उन्हीं सादे कागजों का दुरुपयोग करते हुए रोजगार सेवक पवन कुमार के खिलाफ मुख्य संरक्षक (Conservator) देवी पाटन मंडल, गोंडा वन विभाग को एक फर्जी शिकायती पत्र भेज दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पवन कुमार ने ककरदरी रेंज के खंभे और कटीले तार उखाड़कर अपने खेत में लगा लिए हैं।
​जब वन विभाग की टीम ने मामले की मौके पर जांच की और शिकायती पत्र पर दर्ज ग्रामीणों (तीरथराम, जानकी देवी, बाबादीन, कोयला, फेरन आदि) को बुलाया, तो वहां बड़ा खुलासा हुआ। ‘कोयला’ नामक ग्रामीण ने साफ कहा कि यह उसका अंगूठा नहीं है, बल्कि फर्जी लगाया गया है। वहीं अन्य ग्रामीणों ने बयान दिया कि लालजी यादव ने उनसे चकमार्ग पैमाइश के नाम पर सादे कागज पर दस्तखत कराए थे। सच्चाई सामने आने पर वन विभाग ने शिकायत को पूरी तरह झूठा व असत्य पाकर कार्रवाई समाप्त कर दी।​जांच बंद होने पर भड़का दबंग, घर में घुसकर दी धमकी पीड़ितत पवन कुमार का आरोप है कि वन विभाग की जांच में साजिश नाकाम होने से क्षुब्ध होकर लालजी यादव 5 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे उसके घर में घुस आया। दबंग ने पवन कुमार को सरेआम जातिसूचक अपशब्द कहे, गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गया। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा, “इस बार तो बच गए, लेकिन आगे तुम्हें किसी बड़े गंभीर अपराध में फंसाकर जेल में सड़वा दूंगा।” इसके साथ ही उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
​दहशत में पीड़ित परिवार, पुलिस से न्याय की गुहार
​दबंग की हरकतों और धमकियों से पीड़ित रोजगार सेवक का परिवार गहरे खौफ में है। पीड़ित ने बताया कि लालजी यादव के खिलाफ पहले से ही बलात्कार, छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट जैसे कई गंभीर मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। पवन कुमार ने थाना प्रभारी मल्हीपुर से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments