श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में दिनांक 03.07.2026 से 05.07.2026 तक तीन दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई अभियान के दौरान कुल 4102 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए *काली फिल्म लगे 18 वाहन, हूटर लगे 16 वाहन, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 82 वाहन, वाहन में अवैध परिवर्तन(बम्फर आदि) में 33 वाहन, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 27 वाहन तथा गाड़ियों से बाहर निकले नंबर प्लेट/अन्य नियमों के उल्लंघन करने वाले 144 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।इसके अतिरिक्त 434 अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। आमजन से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन, काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का प्रयोग न करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती के निर्देशन में तीन दिवसीय विशेष अभियान में हुई 4102 वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान 754 वाहनों पर की गई प्रभावी कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












