Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)7 नेपाली महिलाएं हिरासत में:बृजमनगंज में टूरिस्ट बस से उतारकर थाने लाई...

7 नेपाली महिलाएं हिरासत में:बृजमनगंज में टूरिस्ट बस से उतारकर थाने लाई पुलिस


महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार शाम एक टूरिस्ट बस से सात नेपाली महिलाओं को हिरासत में लिया। संदेह होने पर उन्हें कोल्हुई चौराहे से पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे कोल्हुई चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस ने नेपाल से आ रही एक टूरिस्ट बस को रोका और उसकी जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान बस में सवार सात नेपाली महिलाओं पर पुलिस को संदेह हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर बृजमनगंज पुलिस ने उन्हें बस से उतारकर थाने ले आई। यह बस काठमांडू से नई दिल्ली जा रही थी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर इन सात नेपाली महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। उनके दस्तावेजों की जांच और विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। लोग किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मामले की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, बृजमनगंज पुलिस फिलहाल इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments