#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद आठ पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने चार गोवंश, एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। परसरामपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 16 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। थाना परसरामपुर क्षेत्र के पचौरी बाग से सात पशु तस्करों – राकेश यादव, सहबान उर्फ छोटू, आयुष प्रताप सिंह, सहजाद हुसैन, रामअवतार यादव, मुरली सोनकर और असलम को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चार गोवंश पशु बरामद किए गए। इस संबंध में थाना परसरामपुर में गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान एक पशु तस्कर सद्दाम पुत्र मुहम्मद अफजल निवासी मोहम्मदपुर कछार, थाना खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही थी। 17 मई 2026 की भोर में सघन चेकिंग अभियान के दौरान नक्टवा पुल, गांव सहरिया नई दुनिया के पास पॉपुलर के बगीचे में पुलिस ने अभियुक्त सद्दाम को घेरने का प्रयास किया। घेराबंदी के दौरान अभियुक्त सद्दाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सद्दाम के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी परशुरामपुर भेजा है। अभियुक्त सद्दाम के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस, एक अदद जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में पुलिस मुठभेड़ में 8 पशु तस्कर गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, चार गोवंश-अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












