HomeHealth & Fitnessमरीज से विवाद में उंगली काटने वाला झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुडम्बा पुलिस...

मरीज से विवाद में उंगली काटने वाला झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुडम्बा पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ । राजधानी गुडम्बा पुलिस ने मरीज के परिजन से मारपीट कर उसकी उंगली काटने के आरोप में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को डॉक्टर बताकर इलाज कर रहा था और घटना के बाद फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार फजलू उर्फ रफीक नामक व्यक्ति ने थाना गुडम्बा में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी तैयब अली उर्फ डॉ. तैयब अली ने इलाज को लेकर हुए विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की और उसकी उंगली दांत से काट दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को थाना गुडम्बा पुलिस ने टेढ़ीपुलिया स्थित एमडी पैलेस के पीछे मैदान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान तैयब अली निवासी कुशीनगर हाल पता आदिल नगर, टेढ़ीपुलिया के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मदरसा शिक्षा परिषद से कामिल और फाजिल की शिक्षा प्राप्त की है और वह हाइड्रोसील का इलाज कर रहा था।आरोपी के मुताबिक मरीज के ठीक होने में समय लग रहा था, जिसको लेकर पीड़ित पक्ष उससे नाराज था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और हाथापाई के दौरान दांत लगने से उंगली कट गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments