हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचरौरा शाहपुर के मजरा शाहपुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी इसरत जहां पत्नी मोहम्मद उमर ने हरदत्त नगर गिरन्ट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी रिजवान पुत्र वकील और नरगिस पत्नी वकील से टीन शेड को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। मारपीट में इसरत जहां, मोहम्मद उमर पुत्र मुनव्वर और आयशा पत्नी मुनव्वर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि इसरत जहां की तहरीर पर रिजवान और नरगिस के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
टीन शेड डालने को लेकर विवाद में मारपीट:मजरा शाहपुर में महिला समेत तीन घायल, केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












