महराजगंज जिले के सिसवा नगरपालिका के विवेकानंद नगर वार्ड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान कथित रूप से इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनट बाद 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद नर्सिंग होम में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने वाला स्टाफ नर्सिंग होम बंद कर मौके से फरार हो गया, जबकि गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर पथराव कर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला अपने 9 वर्षीय बेटे का इलाज कराने निजी नर्सिंग होम पहुंची थी। इलाज के दौरान मौजूद स्टाफ ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के लगभग पांच मिनट के भीतर ही बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद स्टाफ परिजनों को शव सौंपकर नर्सिंग होम बंद कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने नर्सिंग होम पर ईंट-पत्थर चलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर सिसवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बाद में पुलिस ने फरार स्टाफ को हिरासत में ले लिया। इस बीच क्षेत्र में पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इसी निजी नर्सिंग होम में 23 जून को भी इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हुई थी, जिसे बाद में समझौते के जरिए शांत करा दिया गया था। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात तक वर्तमान मामले को लेकर समझौते की कोशिशें चलती रहीं। इसके बाद परिजन वापस लौट गए। सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में इंजेक्शन लगते ही 9 वर्षीय बच्चे की मौत:निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया पथराव, स्टाफ फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












