Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेपाली युवक 1 किलो 18 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार:नवाबगंज में मादक...

नेपाली युवक 1 किलो 18 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार:नवाबगंज में मादक पदार्थ एक्टस में केस दर्ज: जेल भेजा


नवाबगंज, बहराइच में एक नेपाली युवक को 1 किलो 18 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं वाहिनी और नवाबगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। युवक को भारत-नेपाल सीमा पर नोमैंस लैंड के करीब पिलर संख्या 647 के पास मौलाना पुरवा गांव में एक मंदिर के पीछे से पकड़ा गया। वह भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 18 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान सुरेंद्र वर्मा पुत्र बुद्धा वर्मा निवासी भवनियापुर, जिपरका, नेपालगंज, जिला बांके, नेपाल के रूप में हुई है। उसे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सोनकर, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल जयसिंह चौधरी, कांस्टेबल धीरज चौधरी और सशस्त्र सीमा बल के जवान शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments