महराजगंज के पनियरा थाने पर शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस को गौरव और प्रेरणा का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से देश की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा बनाए रखने के लिए निष्ठा से कार्य करने तथा कानून-व्यवस्था के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान का भी ध्यान रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सभी ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसआई संदीप कुमार यादव, रमेश कुमार चौधरी, मायाराम यादव, अनुज कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, महिला दरोगा सारिका सिंह, रंजीत सिंह, प्रदीप कुमार सिंह सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई:पनियरा थाने पर 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












