#बस्ती_न्यूज
बस्ती की कप्तानगंज विधानसभा के गौर ब्लॉक प्रांगण में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हिव जटाशंकर शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी अधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस दौरान पूरा ब्लॉक परिसर देशभक्ति के जोश से सराबोर रहा। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों और शहीदों को नमन किया गया। सभी ने मिलकर एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कर्तव्य, निष्ठा और अनुशासन के साथ सेवा का संदेश भी दिया गया। गौर थाना परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने फहराया तिरंगा, शहीदों को नमन किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












