लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की दो चेन और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों के राह चलते लोगों से मोबाइल और चेन आदि छीनने की बात सामने आई है।
भिटौली क्रॉसिंग के पास हुई थी वारदात
पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को बृजकिशोर बाजपेयी निवासी आयुष विहार, थाना जानकीपुरम ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही थीं। इसी दौरान भिटौली क्रॉसिंग के पास दो अज्ञात बाइक सवार पीछे से आए और उनकी चेन खींचकर फरार हो गए।शिकायत के आधार पर थाना जानकीपुरम में मु0अ0सं0 352/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
सीडीआरआई के पास से दोनों आरोपी पकड़े गए
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जानकीपुरम पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 14 अगस्त को पुलिस ने सीडीआरआई के पास रात करीब 10:10 बजे दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।पूछताछ में उनकी पहचान अभिषेक कुमार और विभाकर उर्फ सानू गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जानकीपुरम और गाजीपुर थाना क्षेत्रों में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं से संबंधित दो चेन बरामद कीं।
वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP32QU1223 भी बरामद की। वाहन के आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
राह चलते लोगों को बनाते थे निशाना
पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे राह चलते लोगों के मोबाइल और चेन आदि स्नैच करते थे। वारदात के बाद छीने गए सामान को बेचकर मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने निजी खर्च और शौक पूरे करने में करते थे।पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनकी अन्य वारदातों में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।
दो मामलों का हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद दो मामलों का अनावरण हुआ है—
मु0अ0सं0 0152/2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना जानकीपुरम।
मु0अ0सं0 0272/2026, धारा 304(2)/317(2)/324(2) बीएनएस, थाना गाजीपुर।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. अभिषेक कुमार पुत्र छोटकन्ने, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम मदारीपुर, थाना बीकेटी, लखनऊ। पुलिस के अनुसार वह Blinkit में डिलीवरी का काम करता है। उसके खिलाफ थाना पिसावा, जनपद सीतापुर में वर्ष 2023 में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
2. विभाकर उर्फ सानू गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी किशुनपुर मदारीपुर, थाना बीकेटी, लखनऊ। वह भी Blinkit में डिलीवरी का काम करता है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
दो चेन और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की दो चेन बरामद की हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है, जिसे कागजात उपलब्ध न होने के कारण एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।जानकीपुरम पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












