Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती दहेज उत्पीड़न में 6 पर केस दर्ज:विवाहिता बोली नवजात की मौत,...

श्रावस्ती दहेज उत्पीड़न में 6 पर केस दर्ज:विवाहिता बोली नवजात की मौत, आरोप मां का नहीं डिब्बे का पिलाने देते थे दूध


श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। बहराइच निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मल्हीपुर पुलिस ने विवाहिता के ससुराल के छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता ने रविवार को 4:00 से 5:00 बजे के बीच खुद पर हुई आपबीती की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 19 अप्रैल 2024 को नफीस के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उसने कथित तौर पर अपने जेठ पर बुरी नीयत से पकड़ने और खींचने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, जब उसके मायके वालों को इस मामले की जानकारी हुई तो वे ससुराल पहुंचे। वहां पूछताछ के दौरान विवाद हुआ और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें उसके भाई के पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। शिकायत में नवजात बच्चे की मौत को लेकर भी ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का कथित तौर पर कहना है कि उसे बच्चे को अपना दूध पिलाने से रोका गया और डिब्बे का दूध पिलाया गया। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। हालांकि इन आरोपों की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे घर से निकालने और दूसरी शादी करने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने जंगली, सफीक, सलमान, नफीस, गुड़िया और राजिया के खिलाफ संबंधित धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना एसआई सत्यजीत राय को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular