संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन परिसर, बैरक, मेस, शस्त्रागार, कार्यालयों, वाहन शाखा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्र एवं वाहनों की स्थिति तथा पुलिस लाइन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं बेहतर कार्य-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं प्रभावी बनाए रखने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिसकर्मियों के कल्याण, बेहतर कार्य-परिस्थितियों एवं अनुशासित पुलिस व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












