श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में रविवार को एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। किशोरी का शव घर के टिनशेड वाले कमरे में लोहे की पाइप से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। सिरसिया गांव निवासी फकीउल्ला की पुत्री शाहजहां (16) का शव उसके घर के अंदर टिनशेड वाले कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय किशोरी के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
श्रावस्ती में किशोरी का शव टिनशेड में लटका मिला:सिरसिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












