HomeHealth & Fitnessसनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र की सनहा पश्चिम पंचायत में रविवार को मुखिया पूनम देवी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने यात्रा में भाग लिया। इस दौरान बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर अमर रहे, महात्मा गांधी अमर रहे और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन नुक्कड़ सभा के साथ हुआ। सभा को संबोधित करते हुए पैक्स अध्यक्ष रतन कुमार पासवान ने कहा कि सनहा पश्चिम पंचायत में मुखिया पूनम देवी के नेतृत्व में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत में भ्रष्टाचार मुक्त विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों की आम लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन परिसर में झंडोत्तोलन के साथ आयोजित आमसभा में जिस प्रकार बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, उससे जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों के विश्वास का पता चलता है। उन्होंने कहा कि मुखिया पूनम देवी एवं पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने जनता के बीच अपनी जगह बनाए रखी है।
तिरंगा यात्रा में पंचायत समिति सदस्य पुष्प कुमार पासवान, पर्यवेक्षक गुंजन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा पासवान, राजेंद्र पासवान, हरेराम पासवान, सीताराम महतो, नंदू महतो, राम प्रकाश मोची, रणजीत राम, सुभाष महतो, राजेश कुमार राजेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंचायत के अन्य लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular