Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में चोर घायल, दो गिरफ्तार:बचाव में पुलिसकर्मी भी...

श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में चोर घायल, दो गिरफ्तार:बचाव में पुलिसकर्मी भी घायल, तमंचा-कारतूस व चोरी का माल बरामद


श्रावस्ती में भिनगा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार रात चोरी की योजना बना रहे बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश समेत उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, कारतूस, चाकू और चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, अण्टा तिराहे से जानकी नगर जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों के चोरी की योजना बनाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग से बचने के दौरान कांस्टेबल प्रवीण पांडेय गिरकर घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें गोबार निवासी मंगरे प्रसाद के पैर में गोली लग गई। पुलिस टीम ने घायल मंगरे प्रसाद और भिनगा के हनुमानगढ़ी निवासी लूची को गिरफ्तार कर लिया।
दो आरोपी मौके से फरार पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान गिरीश बहेलिया और शिवकुमार जायसवाल उर्फ दुबे मौके से फरार होने में सफल रहे। दोनों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। घायल पुलिसकर्मी और गिरफ्तार आरोपी का सीएचसी भिनगा में उपचार कराया जा रहा है। चोरी का सामान और हथियार बरामद पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चाकू और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मौके से कोतवाली भिनगा, सिरसिया और सोनवा थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए जेवरात, नकदी, कपड़े, अन्य सामान और अभिलेख भी बरामद हुए हैं। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular