पनियरा क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के गठन और आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को समूह से जुड़ने के लाभों और स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। ब्लॉक मिशन प्रबंधक गायत्री राय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं और परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि समूह के सदस्य नियमित बचत करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार ऋण प्राप्त कर विभिन्न आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। राय ने अधिक से अधिक लोगों को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और उनकी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को समूह गठन, नियमित बचत, आंतरिक ऋण, स्वरोजगार और विभिन्न आजीविका गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर पारिवारिक आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर समूह सखी रम्भा, स्वास्थ्य सखी संयोगिता, आजीविका सखी अंजू और सीएलएफ अध्यक्ष सुष्मिता सहित अन्य संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाई और समूह से जुड़ने तथा आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में स्वयं सहायता समूह जागरूकता कार्यक्रम:ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने महिलाओं को समूह से जुड़ने को प्रेरित किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












