Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरयू का जलस्तर बढ़ा, कटरिया तटबंध पर भरा पानी:मुख्य मार्ग डूबा, ग्रामीणों...

सरयू का जलस्तर बढ़ा, कटरिया तटबंध पर भरा पानी:मुख्य मार्ग डूबा, ग्रामीणों के लिए नाव ही एकमात्र सहारा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हरैया स्थित कटरिया तटबंध क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। देर रात से जारी इस बढ़ोतरी के कारण मुख्य मार्गों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे के बाद नदी के जलस्तर में तेजी देखी गई। गुरुवार सुबह तक पानी गांव के संपर्क मार्गों पर पहुंच गया। अब ग्रामीणों के पास आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बचा है। इस स्थिति से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल और बाजार जाने वाले लोग पानी में फंस गए हैं, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में हर साल ऐसी स्थिति बनती है। हालांकि, इस बार पानी अचानक बढ़ने से लोग तैयारी नहीं कर पाए। कई घरों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है, और पशुओं के चारे तथा पीने के पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नावों की व्यवस्था बढ़ाने और तटबंध की निगरानी करने की मांग की है। लेखपाल और बाढ़ चौकी को स्थिति की सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई बड़ी मदद नहीं पहुंची है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular