श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी से भूसे में आग लग गई। यह घटना टंडवां महंत सीता द्वार गांव में किसान चप्पू गौतम के खेत में हुई। गेहूं की मड़ाई करते समय अचानक थ्रेसर से चिंगारी निकली, जिससे भूसे और थ्रेसर में आग लग गई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसान चप्पू गौतम ने तत्काल डायल 112 पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस प्रभारी राजू कुमार, फायरमैन इंद्रजीत पटेल, फायरमैन संजय कुमार और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से किसान अपनी फसल को जलने से बचाने में सफल रहे और सुरक्षित घर ले जा सके।
इकौना में भूसे में लगी आग:गेहूं मड़ाई के दौरान मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











