#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गौर ब्लॉक स्थित मानपुर माझा गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत कराई गई है। कप्तानगंज के विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ने ग्रामीणों की मांग पर सड़क के गड्ढे भरवाने का कार्य करवाया। गांव की मुख्य सड़क बारिश के कारण जगह-जगह से टूट गई थी और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर विधायक कविंद्र चौधरी अतुल से संपर्क किया और सड़क की मरम्मत की अपील की थी। विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सड़क के किनारे मिट्टी पटाई का कार्य शुरू करवाया। इस कार्य से सड़क पर बने गड्ढे भर गए हैं और रास्ता अब पूरी तरह दुरुस्त हो गया है। इस मरम्मत से गांव के निवासियों, विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों को अब आवागमन में सुविधा होगी। ग्राम सभा माझामानपुर के ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए विधायक कविंद्र चौधरी अतुल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी गांव की समस्याओं के समाधान में इसी तरह का सहयोग मिलता रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मानपुर माझा गांव की सड़क हुई दुरुस्त:कप्तानगंज विधायक ने बारिश से हुए गड्ढे भरवाए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












