HomeHealth & FitnessMP में फिर तेज हुआ मानसून, 5 जिलों में 8 इंच बारिश...

MP में फिर तेज हुआ मानसून, 5 जिलों में 8 इंच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ट्रफ और डिप्रेशन के असर से पूर्वी हिस्से में बारिश का जोर ज्यादा है।

टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर और दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

दतिया, भिंड, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, कटनी, मैहर और सतना में भी भारी बारिश की चेतावनी है। भोपाल समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 24 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। 19 अगस्त को विंध्य और महाकौशल में भारी से अति भारी बारिश हुई। अब 20 से 24 अगस्त के बीच बारिश का असर धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत हैं।

चित्रकूट में गुप्त गोदावरी उफनी, गुफाएं बंद
पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सतना के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद चित्रकूट की गुप्त गोदावरी में पानी बढ़ गया। पहाड़ी का पानी गुफाओं के ऊपर से बहने लगा।

सुरक्षा को देखते हुए चित्रकूट नगर परिषद ने दोनों गुफाएं बंद कर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भुमकहर गांव में 55 वर्षीय चरवाहा नाले में बह गया। सूचना के बाद SDERF की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की।

डिंडौरी में नदी-नाले उफने, 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा
डिंडौरी में बुधवार सुबह से तेज बारिश जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं और 12 से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पन्ना के बृजपुर क्षेत्र के कई गांवों में पानी भर गया है। सिमरिया के बोदा गांव में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

बारिश के कारण कई घरों में रखा खाने-पीने का सामान भी भीग गया। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के तीन गेट 4 मीटर तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

प्रदेश में अब तक 23 इंच बारिश, फिर भी 12 प्रतिशत कम
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 1 जून से अब तक 583.4 मिमी यानी करीब 23 इंच बारिश हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 663.7 मिमी यानी 26.1 इंच होनी चाहिए थी।

इस तरह प्रदेश में अब तक करीब 3.1 इंच यानी 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। यहां 18 जिलों में बारिश 4 प्रतिशत से 58 प्रतिशत तक कम है। पश्चिमी मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भी सामान्य से 5 प्रतिशत से 39 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

वहीं अनूपपुर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

जून में कमी, जुलाई में सुधार
मौसम विभाग के अनुसार, जून में प्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद मानसून दो बार ब्रेक हुआ और कई दिनों तक बारिश का दौर थमा रहा।

अगस्त में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी और महीने के दूसरे हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ। इससे बारिश का आंकड़ा सुधरा है, लेकिन जून की कमी अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

पूरे मानसून सीजन में मध्यप्रदेश में औसतन 37.3 इंच बारिश होती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य बारिश करीब 38 से 39 इंच रहती है।

 

Previous article
Next article
बाल श्रम मुक्त श्रावस्ती के लक्ष्य को लेकर थाना एएचटी द्वारा विशेष बाल श्रम उन्मूलन एवं प्रवर्तन अभियान संचालित* जनपद श्रावस्ती को दिसंबर , 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य एवं ऑपरेशन रक्षा अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 18.08.2026 को *जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग* एवं *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में आकांक्षी विकासखंड जमुनहा क्षेत्र में विशेष बाल श्रम उन्मूलन एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। अभियान का संचालन बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (यथासंशोधित-2016) के तहत नामित निरीक्षक खंड विकास अधिकारी श्री बीo केo गुप्ता तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना (AHT) प्रभारी निरीक्षक श्री लाल साहब सिंह द्वारा किया गया। अभियान के अंतर्गत विकासखंड जमुनहा के हरबंशपुर बाजार सहित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान 14 वर्ष से कम आयु के 06 बच्चे विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्य करते हुए पाए गए और 01 बाल श्रमिक 14 से ऊपर पाया गया है। संबंधित प्रकरणों में अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी ने दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया। साथ ही, “बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है” विषयक जागरूकता स्टिकर लगवाए गए तथा व्यापारियों एवं आमजन को बाल श्रम के सामाजिक, शैक्षिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों के शिक्षा, सुरक्षा एवं संरक्षण के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी श्री बीo केo गुप्ता तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी श्री लाल साहब सिंह ने सभी सेवायोजकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में बाल श्रम न कराया जाए तथा जनपद श्रावस्ती को दिसंबर, 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उक्त संयुक्त अभियान में महिला कल्याण विभाग, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA), देहात इंडिया, विज्ञान फाउंडेशन, ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान , माँ सरस्वती बालिका शिक्षा समिति सहित अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों एवं कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular