Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली बस डिपो में अवैध पार्किंग, संचालन प्रभावित:निजी वाहनों के जमावड़े से...

सोनौली बस डिपो में अवैध पार्किंग, संचालन प्रभावित:निजी वाहनों के जमावड़े से रोडवेज बसों और यात्रियों को परेशानी


भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली रोडवेज बस डिपो इन दिनों अवैध पार्किंग का अड्डा बन गया है। डिपो परिसर में निजी कार, टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के दिनभर खड़े रहने से रोडवेज बसों के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इससे बसों को प्लेटफार्म तक पहुंचने और बाहर निकलने में दिक्कत होती है, जिससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अवैध पार्किंग की मुख्य वजह बस डिपो के समीप संचालित पार्किंग स्थल में जगह की कमी है। जगह न मिलने पर कई निजी वाहन डिपो परिसर में खड़े कर दिए जाते हैं। आरोप है कि कुछ लोग डिपो कर्मचारियों की मिलीभगत से निजी वाहनों को अंदर खड़ा कराते हैं, जिससे रोडवेज बसों और यात्रियों के लिए निर्धारित स्थान पर भी कब्जा हो जाता है। वाहन खड़ा करने के नाम पर वसूली के आरोप भी लगे हैं। डिपो में पर्याप्त निगरानी और नियंत्रण के अभाव में अव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। बसों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने परिवहन विभाग और प्रशासन से डिपो परिसर को अवैध पार्किंग से मुक्त कराने, नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बस डिपो केवल रोडवेज बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधा के लिए है, इसलिए यहां निजी वाहनों की पार्किंग पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। रोडवेज के एआरएम संजय कुमार प्रेमी ने बताया कि डिपो परिसर से निजी वाहन हटाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने स्वीकार किया कि कई बार वाहन मालिक विरोध और विवाद करने लगते हैं, जिससे यह अभियान प्रभावित होता है। एआरएम ने कहा कि व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular