HomeHealth & Fitnessतरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित

तरुणमित्र इम्पैक्ट:डग्गामार स्लीपर बसों के खिलाफ टीम गठित

लखनऊ। गुरुवार तरुण मित्र की खबर का संज्ञान लेते हुए डीसीपी ट्रैफिक ने डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए टीम का गठन कर दिया है। यह बसें लम्बे समय से अवध बस स्टेशन के पास यात्रियों को भर रही थी। इस दौरान यह बसें सरकारी राजस्व को जमकर चूना लगा रही थी।      

दरअसल,शहीद पथ के नजदीक मौजूद अवध बस अड्डे से पांच सौ मीटर पहले डग्गामार बसें बेरोकटोक संचालित हो रही हैं। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए तरुण मित्र ने खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए अवध बस स्टेशन के पास डग्गामार वाहनों का संचालन की रोकथाम के लिए पुलिस उपायुक्त ने सहायक पुलिस आयुक्त यातायात (पूर्वी) सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर , एआरटीओ (प्रवर्तन) की टीम गठित किया है। यह बसें नियमित रूप से अभियान चलाकर डग्गामार बसों पर नकेल कसेंगी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular