
फिरोजाबाद, सुहागनगरी में शुक्रवार को अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं सँस्कृत भारती परिवार के तत्वाधान में श्री रामचन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण कथा के शुभारम्भ से पूर्व प्रातः 10 बजे 251 सौभाग्वती महिलायों द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी
कलश यात्रा का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने फीता काटकर किया। श्री राधाकृष्ण मन्दिर से प्रारम्भ हुई कलश यात्रा में सभी सौभाग्वती महिलाये अपने-अपने सिर पर धार्मिक कलशों को धारण किये हुए यात्रा में साथ चल रही थी।
निकलने वाली कलश यात्रा राधाकृष्ण मन्दिर से छोटा चौराहा, घण्टाघर , सदर बाजार, गंज चौराहे, सेण्ट्रल चौराहे , गाँधी पार्क चौराहे होते हुए गाँधी पार्क स्थित श्री रामचन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम कथा स्थल पर पहुँचकर सम्पन्न हुई।
कलश यात्रा में भगवान शंकर का तांडव नृत्य व राधाकृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र थी। वही बैंडबाजों के द्वारा धार्मिक भजनों से पूरा नगर भक्तिमय दिखाई दे रहा था।
कलश यात्रा में उज्जैन नगरी से पधारे पूज्य गुरुदेव प्रणव पुरी महाराज रथ पर सवार होकर भक्तों को शुभ आशीर्वाद देते हुए साथ चल रहे थे। जो पालीवाल ऑडिटोरियम में अपनी मधुर वाणी के द्वारा शिव महापुराण का स्मरण व ज्ञान ग्रहण करायेंगे।
समिति के आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध कर भगवान की कथा में सम्मिलित होने का निमन्त्रण दिया है।
अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं सँस्कृत भारती परिवार द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा
RELATED ARTICLES












