#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पानी बढ़ने के साथ अब बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ने राहत अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल छह टीमें तैनात की हैं, जो बाढ़ चौकियों के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच और दवा वितरण कर रही हैं। बाढ़ चौकियों पर 4 टीमें संभाल रहीं मोर्चा सीएचसी विक्रमजोत की ओर से चार स्वास्थ्य टीमों को बाढ़ चौकियों पर तैनात किया गया है। यहां बाढ़ प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार चौकियों पर मौजूद रहकर लोगों की मदद कर रही हैं। दो टीमें सीधे गांवों में पहुंचा रहीं दवा बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन की परेशानी को देखते हुए दो विशेष स्वास्थ्य टीमें सीधे गांवों में पहुंच रही हैं। ये टीमें प्रभावित परिवारों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण कर रही हैं। विभाग का उद्देश्य बाढ़ के दौरान किसी भी बीमारी को फैलने से रोकना है। चार स्थानों पर बनाई गईं बाढ़ चौकियां स्वास्थ्य विभाग ने गौरियानैन, भौसिया पंप हाउस, बघुवापार और कैंप कार्यालय ठोकर नंबर-10 पर बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। इन स्थानों पर स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। जरूरतमंद ग्रामीण यहां पहुंचकर इलाज और दवाएं प्राप्त कर सकते हैं। इन गांवों में पहुंची मेडिकल टीम शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अर्जुनपुर, लकड़ी पांडेय, शंभूपुर, नरसिंहपुर, खेमराजपुर और छतौना गांवों में पहुंचकर दवा वितरण किया। टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान साफ पानी पीने, आसपास सफाई रखने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा टीम से संपर्क करने की सलाह दी। बीमारी रोकने पर विभाग का फोकस चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें लगातार काम कर रही हैं। चार टीमें बाढ़ चौकियों पर और दो टीमें गांवों में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान संक्रमण और अन्य बीमारियों की आशंका को देखते हुए दवा वितरण और स्वास्थ्य निगरानी लगातार जारी रखी जाएगी। डॉक्टरों समेत स्वास्थ्य कर्मी मैदान में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. अनिल कनौजिया, डॉ. भगवान स्वरूप बेत्ता, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. प्रभाकर, एएनएम और फार्मासिस्ट कोमल समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही हैं, ताकि लोगों को समय पर उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सरयू की बाढ़ में बीमारी का खतरा:विक्रमजोत में 6 मेडिकल टीमें तैनात, गांव-गांव पहुंचकर बांट रही दवाएं
RELATED ARTICLES












