ठूठीबारी के गौतम नगर मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय सत्यनारायण पासवान पिछले 20 वर्षों से समाज सेवा में लगे हैं। वे किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर निःस्वार्थ भाव से अंतिम संस्कार के कार्यों में सहयोग करते हैं। पासवान मृतक के घर पहुंचकर अर्थी बांधने से लेकर श्मशान घाट पर चिता सजाने तक का पूरा कार्य स्वयं करते हैं। अब तक वे 450 से अधिक शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग दे चुके हैं। उनकी यह सेवा किसी वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं है। वे सभी धर्मों और वर्गों के लोगों की मदद करते हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी एक विशेष पहचान बनी है। सत्यनारायण पासवान का कहना है कि दुख की घड़ी में लोगों की मदद करने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। वे इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। उनकी इस निस्वार्थ सेवा भावना की क्षेत्र में काफी सराहना की जाती है। स्थानीय लोग उन्हें मानवता की मिसाल मानते हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सत्यनारायण पासवान 20 साल से कर रहे अंतिम संस्कार में:अब तक 450 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












